स्वास्थ्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्वास्थ्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 2 अगस्त 2017

सुबह की सैर के 10 फायदे Morning Walk Benefits In Hindi

Benefits of Morning walk in Hindi के बारे में में बात करें तो सुबह सवेरे Jogging पर जाना, दौड़ना / घूमना सबसे आसान और सबसे लाभ दायक व्यायाम माना जाता है किसी ने सच ही कहा है कि सुबह की सैर पूरे दिन के लिए एक वरदान के समान है।

मॉर्निंग वाक आपके दिन को शुरू करने का सबसे Best तरीका है और आप खुद भी जानते हैं कि अगर आपके दिन की शुरुआत अच्छी होती है तो आपका सारा दिन अच्छा जाता है and ऊपर से ढ़ेर सारे Health Benefits मिलते हैं वो अलग।


सुबह की सैर न सिर्फ आपको दिन भर तरोताजा बनाये रखती है बल्कि ये आपको बहुत सी बिमारियों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करती है। सुबह मात्र आधे घंटे सैर करना भी JYM जिम में घंटों पसीने बहाने से भी ज्यादा फायदेमंद है  और जो लोग उम्रदराज हैं उनके लिए तो सुबह की सैर अमृत सामान है।


वैसे तो सुबह जल्दी उठना किसी बहुत बड़ी जंग जीतने जैसा होता है लेकिन अगर कुछ दिन सुबह जल्दी उठकर Morning Walk जाएँगे तो आपको पता चलेगा कि ये दुनिया कितनी हसीन है और अगर आप रोज Exercise नहीं कर सकते तो रोज 20-30 minutes की  Morning Walk भी आपको एक अच्छा healthy जीवन दे सकती है।



Read More : सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे Early Morning Wake Up Benefits In Hindi



आज इस लेख में हम कुछ ऐसी ही बातें बताएँगे जिन्हें जानकर आपको पता चलेगा कि सुबह की सैर कितनी फायदेमंद है






दिन को शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका

सुबह की सैर पर जाना आपके दिन को शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि सुबह सुबह बह एकदम शांत वातावरण होता है और इस शांत वातावरण में आप अपने बारे में सोच सकते है अपनी जिन्दगी को आपको किस डायरेक्शन में लेकर जाना है के बारे में सोच सकते है और सुबह सुबह का शांत वातावरण आपकी जिन्दगी में नयी उर्जा और नयी रोशनी की किरण लेकर आता है।


Read More : सुबह जल्दी कैसे उठे How To Wake Up Early In The Morning

क्रिएटिव रहोगे 

कई बार दिन में काम करते हुये भी आपको नींद आने लगती है या फिर आपको थकावट या आलस्य महसूस होता है लेकिन अगर आप आधा घंटा रोज दौड़ेंगे या रोज सुबह की सैर पर जायेंगे तो आपके साथ ऐसा नहीं होगा और साथ ही आप दिन-भर अपने आप को Creative और Energetic महसूस करेंगे और थकावट वगैरह आपसे दूर ही रहेगी।

दिमाग तरोताजा रहता है 

आज कल की इस दौड़ भाग भरी जिंदगी में हर किसी को कुछ न  tension, stress रहती है मगर सुबह की सैर आपको अपने सब tension, stress भुलाकर एक नयी सुरुआत करने में मदद करेगी। सुबह की सैर के वक्त morning में चलने वाली हवा आपकी आँखों को शीतलता प्रदान करती है। आप कुछ दिन रोज सुबह की सैर पर जाइये फिर आप खुद महसूस करोगे कि आजकल आप बहुत ही Fresh and Tension free रहने लगे हैं।

शरीर आकर्षक बनता है 

 जब कभी आप किसी अच्छी Personality वाले Person or Actor, Actress को देखते हो तो सोचते हो कि काश मेरी भी ऐसी ही Personality होती। मगर क्या आप जानते हो की उनकी इतनी अच्छी Personality का राज क्या है ? उनकी इतनी अच्छी Personality का राज है व्यायाम और ये तो आप भी जानते हो की सुबह जल्दी दौड़ने और घूमने जाने से अच्छा व्यायाम कोई हो ही नहीं सकता। सुबह की सैर पर जाने से आपका शरीर आकर्षक  बनेगा और साथ ही साथ आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मोटापा (वजन) घटाने में सहायक

कई लोग अपने मोटापे से बहुत अधिक परेशान होते हैं और कैसे भी करके अपना वजन काम करना चाहते हैं उन लोगों के लिए सुबह की सैर एक वरदान है। ऐसे लोगों के लिए सुबह की सैर सबसे आसान दवा है रोज सुबह दौड़ने से शरीर में कैलोरी की मात्रा Control में रहती है और आप अपना वजन आसानी से घटा सकते हैं।

दिल ( Heart ) के लिए फायदेमंद

सुबह की सैर दिल के लिए बहुत फायदेमंद है सुबह सैर करने से इंसान का ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है। ये High Blood Pressure को control करता है और साथ ही बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है। यदि कोई व्यक्ति रोज सुबह आधे - एक घंटे की Morning Walk पर जाता  है तो उसे हार्ट अटैक आने के चांस कम हो जाते हैं। इसके अलावा भी उसकी दिल से सम्बंधित कई समस्यायें स्वतः ही खत्म हो जाती हैं। अगर किसी व्यक्ति को श्वाश ( साँस ) लेने में तकलीफ होती है तो उसे सुबह की सैर पर जरूर जाना चाहिए।

हड्डी व जोडों को मजबूती मिलती है

रिसर्च में यह भी सामने आया है कि सुबह की सैर करने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती है तथा साथ ही शरीर के जोड़ों और माँसपेशियों को नयी ऊर्जा मिलती है।

कैंसर ( Cancer ) से  लड़ने में सहायक

सुबह की सैर पर जाना कैंसर के मरीजों के लिए भी बहुत लाभदायक है। डॉक्टर्स का भी यही कहना है कि जो लोग सुबह सैर पर जाते हैं उनकी सेहत दूसरे कैंसर के मरीजों की तुलना में अच्छी रहती है और महिलाओं में भी सुबह घूमने जाने से स्तन कैंसर की सम्भावना काफी कम हो जाती है।

मधुमेह से लड़ने में सहायक

यदि आप शुगर Diabetes के मरीज हैं तो आपको सुबह जरूर दौड़ने जाना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर में  शुगर कंट्रोल रहता है और कैलोरी की मात्रा भी घटती है और अगर आप शुगर के मरीज नहीं है तो भी सुबह घूमने ( टहलने ) से आपको Diabetes जैसी बीमारियाँ नहीं होंगी।

सकारात्मक नजरिया आता है 

शोध में एक बात और सामने आई है कि जो लोग सुबह की सैर ( Morning Walk ) के लिए जाते है उन लोगो की मानसिक हालत उन लोगो से बेहतर होती है जो लोग सुबह की सैर पर नहीं जाते हैं और साथ ही की Morning Walk पर पर जाने वाले लोगों में जिन्दगी की समस्याओं से निपटने के लिए सकारात्मक नजरिया होता है |




Morning Walk के कुछ और बेनिफिट्स




  • सुबह जल्दी उठकर Morning Walk पर जाने वाले लोग उन लोगो की तुलना में अधिक आशावादी होते है जो Morning Walk पर नहीं जाते है 
  • Regular Morning Walk आपकी Bones को मजबूत बनाती है 
  • Regular Morning Walk पर जाने से आपके शरीर में Blood Flow अच्छे से होता है इससे आपका हार्ट हमेशा स्वस्थ रहता है।
  • Morning Walk पर जाने से आपके शरीर के पाचन तंत्र को भी बहुत फायदा होता है इससे आपकी भूख भी बढती है और आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है

ये भी जरूर पढ़ें :-


Free Website (Blog) Kaise Banaye puri Jankari Hindi Me



तो ये है सुबह की सैर के फायदे ( Morning walk benefits In hindi ). I hope अब आप समझ ही गए होंगे कि हमें रोजाना सुबह की सैर पर क्यों जाना चाहिए।


प्रातःकाल की सैर के लाभ अधिक जानकारी या Suggestions देने या लेने के लिए आप नीचे कमेन्ट कर सकते है या हमसे गूगल या फेसबुक के जरिये जुड़ सकते है साथ ही हमारी और भी पोस्ट्स  के फ्री update पाने के लिए आप हमसे free email subscription भी ले सकते है | इसके लिए आपको नीचे Next Paragraph में option मिल जायेगा।



Receive AchchiDuniya's new articles by email.




Blog Post By Email

अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आज ही हमारे Blog को Subscribe करें और हमारे इस ब्लॉग की हर एक नयी पोस्ट की सुचना अपनी ईमेल पर पाये। यह बिलकुल फ्री है।

Apni email id dal kar subscribe par click karne ke baad aapko ek email aayega usme ek link hogi, uspar click Karke confirm jarur kare.

Enter your email address to subscribe to Achchi Duniya's blog and receive their new articles by email.




Enter your email address:

गुरुवार, 13 जुलाई 2017

सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे Early Morning Wake Up Benefits In Hindi

Early Morning Wake Up के बारे  बारे में बात करें तो सुबह सवेरे जल्दी उठना दिन की सबसे अच्छी शुरुआत मानी जाती है। जो लोग सुबह जल्दी जागने की बजाय देर से जागते हैं या फिर हम यूँ कहें कि जो लोग सुबह जल्दी उठने में पीछे रह जाते हैं वो हर कार्य में पीछे ही रह जाते हैं। मानाकि सुबह सुबह नींद का मजा कुछ और ही होता है लेकिन अगर कामयाब होना है तो इस मजे को तो आपको त्यागना ही होगा। एक पुरानी कहावत भी है कि "जल्दी सोना और जल्दी उठना" यह आदत व्यक्ति को कामयाब बनती है और यदि इस कहावत पर गौर किया जाये तो यह बिलकुल सच भी है। आज इस Article में मैं आपको Early Morning Wake Up Benefits In Hindi या यूँ कहें सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे के बारे में बताऊँगा। 


सुबह जल्दी उठने से कमियाबी से क्या लाभ और फायदे है, या फिर कह सकते है कि early morning wake up के क्या क्या benefits और advantage यह इस पोस्ट में अच्छे से समझेगे।

क्या आप जानते हैं कि सुबह जल्दी जागना आपके स्वस्थ्य के लिये तो फायदेमंद होता ही है लेकिन साथ ही साथ इससे आपकी स्मरण शक्ति भी अच्छी होती है। यदि आप सुबह जल्दी उठते है तो आप सुबह जल्दी उठकर थोड़ा व्यायाम and Morning Walk वगैरह भी कर सकते हैं। इससे आप शारीरिक व मानसिक रूप से fit रहेंगे। बाकि Morning Walk Benefits In Hindi सुबह की सैर के 10 फायदे पर मैं already एक article लिख चुका हूँ यदि आप चाहें तो आप उन्हें भी पड सकते हैं। 

सुबह जल्दी उठने से होते हैं ये फायदे

आज इस लेख में हम कुछ ऐसी ही बातें बताएँगे जिन्हें जानकर आपको पता चलेगा कि सुबह जल्दी उठना कितना फायदेमंद है।




सुबह करें एक हेल्दी शुरुआत (Get A Healthy Start)

सुबह जल्दी उठने का सबसे अधिक प्रभाव आपके शरीर पर पड़ता है यदि आप सुबह सवेरे जल्दी उठ जाते हैं तो आप अपनी सुबह की एक अच्छी सेहतमंद शुरुआत कर सकते हैं। अपनी सुबह की हेल्दी शुरुआत के लिए आप Exercise, Yoga (योग) eyc. को विकल्प बना सकते हैं। सुबह जल्दी उठने से आपको exercise करने के लिए काफी समय मिल जाता है। इस समय में आप यदि चाहें तो Jogging या Morning Walk पर जा सकते हैं इससे दिनभर आपका मूड काफी अच्छा रहेगा यदि आप चाहें तो आप इस समय योगा या फिर जिम भी जा सकते हैं। सुबह उठकर ये सब काम करने से आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और इस वजह से आप दिन भर Active बने रहते हैं और आप फिर दिन में जो भी काम करते हैं उसमें आपका मन लगा रहता है और इस वजह से आप अपने कामों को अच्छे व बेहतर ढंग से पूरा कर पाते हैं।

सुबह का लें भरपूर आनंद 

सुबह सुबह जल्दी उठने पर एक अलग ही आनंद महसूस होता है इस आनंद का असली मजा सिर्फ वो लोग ही ले सकते हैं जो रोज सुबह जल्दी जागते हैं। सवेरा अपनी एक अलग ही धुन (ध्वनि) लिए होता है, इसकी अपनी एक अलग ही सुंदरता होती है। इस सुंदरता को सिर्फ वही महसूस कर सकता है जो रोज सुबह जल्दी उठता है। सुबह के समय जब ठंडी ठंडी हवा बह रही होती है, पक्षी अपनी मधुर आवाज में चहक रहे होते हैं और चारों ओर बिल्कुल शांत माहौल में केवल प्रकृति का ही सौंदर्य फैला हुआ होता है, कितना सुखद होता है ना यह सुबह का वातावरण। यह आपको दिन भर शांति और खुशी का अहसास देता है।


सुबह जल्दी उठकर तनाव को करें कम (Helps In Fighting Depression)

सुबह जल्दी उठने की आदत (Subah Jaldi Uthne Ki Aadat) से आपको तनाव से लड़ने में मदद मिलती है क्योंकि सुबह जल्दी उठने के बाद जब हम प्रकृति के सौंदर्य का आनंद ले रहे होते हैं तो उस समय हमारे मन को बड़ी शांति और खुशी महसूस होती है। सुबह चलने वाली ताजा हवा हमारे मन को सकारात्मकता प्रदान करती है जिससे कि हमें तनाव से लड़ने में काफी मदद मिलती है।


दिन का सबसे उपयोगी समय

जब आप रोज सुबह जल्दी उठना शुरू कर देते हैं तब आपको अनुभव होता है कि यह सुबह का समय आपके पुरे दिन भर के लिए कितना महत्वपूर्ण और उपयोगी होता है आप इस समय का सही उपयोग करके अपने दिन को और भी अधिक लाभदयक बना सकते हैं।



स्वास्थ्य का ध्यान अच्छे से रख पायेंगे

जाहिर सी बात है कि जिस इंसान का Daily Routine (डेली रूटीन) सही रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहेगी। सुबह जल्दी उठकर आप अपने सभी काम आराम से कर सकते हैं और  अपनी सेहत पर भी अच्छे से ध्यान दे सकते हैं Otherwise यदि आप सुबह देर से उठते हैं तो आप जल्दबाजी में ना तो कोई काम ही ढंग से कर पाते हैं और ना अपने स्वास्थ्य का ही ध्यान ढंग से रख पाते हैं।

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की बहुत ज्यादा कमी होने की वजह से लोगों का अपने और अपनी सेहत के लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल सा हो गया है। लेकिन यदि आप अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव कर लेते हैं और सवेरे देर तक सोने की बजाय सुबह जल्दी जागना शुरू कर देते हैं तो आप अपनी सेहत पर अच्छे से ध्यान दे पायेंगे।


काम करने की क्षमता बढ़ती है 

टेक्सास यूनिवर्सिटी के एक शोध में यह भी पता चला है कि सुबह जल्दी उठने से हमारी काम करने की क्षमता बढ़ती है और हमें मुश्किल कामों को भी पूरा करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है।


सुबह जल्दी उठने से आपका दिन ज्यादा बड़ा हो जायेगा

इसका मतलब यह नहीं है कि यदि आप सुबह जल्दी जागेंगे तो आपका दिन 24 की जगह 25 hrs (घंटे) का हो जायेगा बल्कि इसका मतलब यह है कि आप जो समय सोकर बर्बाद करने वाले थे वो समय आपकी दिनचर्या में जुड़ जायेगा जिससे कि आपको अपना दिन बड़ा - बड़ा सा महसूस होगा और इस extra मिले समय का  इस्तेमाल आप अपने किसी भी अधुरे काम को पूरा करने में भी कर सकते हैं।

सुबह का समय है पढ़ाई के लिए बेस्ट

Study करने वाले बच्चों के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है। सुबह सुबह जब आप सोकर उठते हैं तो आपका दिमाग बिलकुल शांत होता है। ऐसे में सुबह के समय शांत मन से की गयी पढ़ाई आपको अच्छे से याद हो जाती है जिसे आप आसानी से भूल नहीं पाओगे। इसीलिए जो लोग अभी Study करते हैं उन्हें तो सुबह जल्दी उठकर 1,2 या 3 hours जरूर पढ़ना चाहिए।



रचनात्मक कार्य करें

सुबह का समय रचनात्मक ऊर्जा से भरा होता है। सुबह किसी भी तरह का व्यवधान नहीं होता है। इस समय ना तो  आपको कोई Disturb करने वाला होता है  और ना ही इस समय ज्यादा शोर-गुल होता है। इसीलिए आप इस सुबह के शांत वातावरण का उपयोग कोई भी रचनात्मक कार्य जैसे :- निबंध लेखन, कहानी लेखन, कविता लेखन या फिर Blogging करके भी कर सकते हैं।


लोगों से मिलना जुलना

सुबह जल्दी उठने का यह भी एक बहुत अच्छा फायदा है। यदि आप रोज सुबह जल्दी उठकर सुबह की सैर (Morning Walk) पर जाते हो तो वहाँ आप ही की तरह सुबह घूमने आने वाले लोगो से भी आपका मिलना जुलना बना रहता है और यकीन मानिये सुबह की सैर पर लोगों से मिलने का मजा ही कुछ और है। इससे आपके अपने सभी Tension और तनाव भूल जाते है और फिर नयी Energy और नयी सकारात्मक सोच के  दिन की शुरुआत करते हैं।



सुबह जल्दी उठने के कुछ और बेनिफिट्स





  • कई लोग देर से उठने की वजह से Office में late होने के डर से सुबह का नास्ता करना ही भूल जाते हैं इसीलिए यदि आप रोज सुबह जल्दी उठेंगे तो सवेरे अच्छे से नाश्ता कर पाएंगे। 
  • सुबह जल्दी उठने से इस बात का भी तनाव खत्म हो जाता है कि हम ऑफिस के लिए लेट हो जायेंगे क्योंकि यदि आप सुबह जल्दी जागेंगे तो आपके पास काफी समय होने की वजह से आप सही टाइम पर ऑफिस के लिए घर से निकल जायेंगे और ऑफिस में लेट होने के तनाव से मुक्त हो जायेंगे। 
  • यदि आप जल्दी उठेंगे तो आपकी मानसिक शक्ति भी बढ़ेगी और बुद्धि का विकास होगा। इससे आपके अंदर विपरीत परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।
  • आलस्य दूर होता है। 
  • जल्दी उठने से आपको विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे जिनकी वजह से आपकी आयु लम्बी होगी।

ये भी जरूर पढ़ें :-

10 Special Good Morning Quotes in Hindi & English

सुबह जल्दी कैसे उठे How To Wake Up Early In The Morning

Free Website (Blog) Kaise Banaye puri Jankari Hindi Me

तो ये है सुबह जल्दी उठने के फायदे ( Early Morning Wake Up Benefits In Hindi ) और अधिक जानकारी या Suggestions देने या लेने के लिए आप नीचे कमेन्ट कर सकते है या हमसे गूगल या फेसबुक के जरिये जुड़ सकते है साथ ही हमारी और भी पोस्ट्स  के फ्री update पाने के लिए आप हमसे free email subscription भी ले सकते है | इसके लिए आपको नीचे Next Paragraph में option मिल जायेगा।



Receive AchchiDuniya's new articles by email.




Blog Post By Email

अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आज ही हमारे Blog को Subscribe करें और हमारे इस ब्लॉग की हर एक नयी पोस्ट की सुचना अपनी ईमेल पर पाये। यह बिलकुल फ्री है।

Enter your email address to subscribe to Achchi Duniya's blog and receive their new articles by email.




Enter your email address: