शनिवार, 20 जनवरी 2018

भारत के बारे में 100+ मजेदार रोचक तथ्य Amazing Facts About India In Hindi

Amazing Facts About India In Hindi यदि आप जानना चाहते हैं भारत के रोचक तथ्य के बारे में तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं क्योंकि आज मैं आपको ऐसी Bharat Ki Rochak Jankari In Hindi बताने वाला हूँ जो कि शायद ही आपने कहीं सुनी होंगी।

दुनिया में सिर्फ भारत ही 
ऐसा एकमात्र देश है जहाँ हर समाज और हर किसी वर्ग और धर्म के लोग आपस में मिलजुलकर एक साथ रहते हैं। भारत का इतिहास बहुत पुराना है। इसीलिए काफी सारी भारत की रोचक बातें ऐसी हैं जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं।

Interesting Facts About India In Hindi बताने शुरू करने से पहले मैं आपसे एक Request और करना चाहूँगा कि Please आप इस Article को शुरू से लेकर End तक जरूर पढ़ें क्योंकि जैसे जैसे आप आगे बढ़ते जायेंगे उतने ही ज्यादा Interesting Facts आपके सामने आते जायेंगे।


यदि आपको ये भारत से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्य अच्छे लगें तो इन्हें 
फेसबुक पर अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करें।


Rochak-Tathya-About-India-In-Hindi


1. भारत मानव-सभ्यता का पहला राष्ट्र था।


2. भारत विश्व की सबसे प्राचीन तथा विकसित सभ्यताओं का देश है।


3. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में 7वाँ स्थान है। भारत का कुल क्षेत्रफल 3.287 million km² है।


4. अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भारत का विश्व में तीसरा स्थान है।


5. 1.324 Billion लोगों के साथ जनसंख्या की दृष्टि से  चीन के बाद भारत का विश्व में दूसरा स्थान है।


6. शीर्ष फॉरेन पॉलिसी मैगजीन ने अपनी सर्वे में कहा है कि भारत 2017 में विश्व की 6 वीं महाशक्ति है


7. भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक गणराज्य है।


8. 
भारत 17 वीं शताब्दी तक विश्व का सबसे ज्यादा अमीर देश था।


Read More : भारतीय मुद्रा ( रुपया ) से जुड़े रोचक तथ्य


9. Chiana और US के बाद भारत के पास विश्व की सबसे बड़ी Active Military है जिसके जवानों की संख्या 1,325,000 है।


10. दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार आयात करने वाला देश भारत ही है।


11. भारत ने पिछले 100000 वर्षों में किसी पर भी आक्रमण नहीं किया है।



Read More : बस चंद सैकेंड और दुश्मन तबाह, ये है भारत की ताकत


12. भारत-पाकिस्तान के बीच मोहाली में हुए World-Cup के सेमी-फाइनल Match को दुनियाभर के करीबन 150 मिलियन लोगों ने देखा था।


13. दुनिया का सबसे ऊँचा Cricket Stadium भारत के हिमाचल प्रदेश में चायल नामक स्थान पर समुद्र तल 2444 मीटर उपर बना हुआ है।


14. भारत विश्व में सबसे ज्यादा क्रिकेट स्टेडियम वाला देश है। यहाँ हर राज्य में कम से एक Stadium तो मौजूद है ही जहाँ अंतररार्ष्ट्रीय मुकाबले होते हैं।


15. डाक व्यवस्था प्रणाली में भारत विश्व में 1st नम्बर पर आता है। भारत में कुल डाकघरों की संख्या 1,55,015 है। देश के ऐसे डाकघर में श्रीनगर के डल झील का डाकखाना भी शामिल है. यह तैरता हुआ डाकघर है और इसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी।


16. भारतीय रेल्वे दुनिया में सबसे ज्यादा कर्मचारियों की संस्था है जिसमें 16 लाख से भी कहीं ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं अगर देखा जाये तो कई देशों की तो जनसंख्या भी 16 लाख नहीं होती।



Read More : दुबई के बारे में 100+ मजेदार रोचक तथ्य



17. क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे अधिक बारिश होने वाली जगह भारत में स्थित है। फिलहाल मेघालय राज्य के खासी पहड़ियों पर स्थित मौसिनराम नामक जगह में इतनी भयंकर बारिश होती है ना कि एक आम आदमी इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। इससे पहले यह रिकॉर्ड मेघालय के ही चेरापूंजी के नाम था।


18. 
बस्तर (छत्तीसगढ़), भारत का एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ टिन पाया जाता है।

19. भारत में हर 12 साल में एक बार आयोजित होने वाले कुम्भ के मेले में सभी धर्मों के कुल इतने लोग शामिल होने आते हैं कि इसे ऊपर अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है, है न हैरानी वाली बात ? इस लिहाज से यह विश्व का सबसे बड़ा मेला है।


20. भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद उस समय राष्ट्रपति को मिलने वाली सैलरी में से सिर्फ आधी सैलरी ही लेते थे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद एक ऐसे इंसान थे जो कि अपने जीवनपर्यंत जमीन से जुड़े रहे अपने खांटीपन के लिए मशहूर यह शख्स राष्ट्रपति को दी जाने वाली तनख्वाह 10,000 का सिर्फ 50% यानि कि 5,000 रूपये ही लेते थे।



Read More : व्हाइट हाउस से जुड़े 25 रोचक तथ्य



21. क्या आपको पता है कि भारत का पहला रॉकेट साईकिल पर ले जाया गया था। जी हाँ... आपने बिलकुल ठीक सुना भारत का जो पहला रॉकेट बनाया था वह इतना हल्का था कि उसे साईकिल के केरियर पर रखकर लॉन्चिंग स्टेशन पर पहुँचाया गया। लेकिन दूसरा जब भारत ने अपना दूसरा रॉकेट तैयार किया तो यह काफी बड़ा और भारी था इसीलिए इसे साईकिल पर ना लेजाकर बैलगाड़ी पर ले जाया गया।


22. 
सबसे पहले चन्द्रमा पर पानी भारत ने ही खोजा था। सितंबर, 2009 में भारत के चंद्रयान नामक सैटेलाइट ने चंद्रमा के मिनरलॉजी मैपर की मदद से चंद्रमा की सतह पर पहली बार पानी खोज निकाला था।

23. वैसे तो भारत में ज्यादातर लोग हिंदी भाषी हैं लेकिन भारत में अंग्रेजी बोलने वालों की भी कमी नहीं है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा अंग्रेजी भाषी (बोलने वाले लोग) भारत में ही रहते हैं।


24. 
यदि भारत में बोली जाने वाली भाषाओं की बात की जाये तो भारत में कोई 100 - 200 नहीं बल्कि पूरी 1,652 बोलियों और भाषाओं का प्रयोग किया जाता है।


25. 
दुनिया के किसी भी मुस्लिम देश की तुलना में Bharat में सबसे अधिक Masjid करीबन 3,00,000 मस्जिद हैं।


26. 
भारत, इंडोनेसिया के बाद सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है।



Read More : Interesting Facts about Somalia in Hindi



27. 
भारत का नाम Murder के मामले में सबसे ऊपर आता है। दुनिया में सबसे ज्यादा मर्डर भारत में (32,719 प्रतिवर्ष) किये जाते हैं।

28. 
एशिया महाद्वीप में हॉकी का खेल सबसे पहले भारत में खेला गया था।


29. 
हाॅकी भारत का राष्ट्रीय खेल नही हैं।


30. 
दुनिया भर में लोकप्रिय दिमागी खेल शतरंज (Chess) का आविष्कार भी India में ही हुआ था।


31. अब तक सम्पन्न हुए सभी कबड्डी वर्ल्डकप भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम ने ही जीते हैं।



Read More : फेसबुक के बारे में 50 रोचक तथ्य



32. हीरा खनन की शुरुआत भारत में हुयी थी।

33. 
सन 1896 तक पूरे विश्व में सिर्फ भारत ही हीरों का एक मात्र स्रोत था।


34. चीनी का निर्माण पहली बार भारत में ही हुआ था।


35. शैम्पू का आविष्कार भी Bharat में ही हुआ था।


36. 
मापन की खोज भारत में ही की गयी थी।


37. Shirt के Buttons की खोज सर्वप्रथम Bharat में ही हुयी ।


38. भारत की लगभग 60 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से कृषि पर निर्भर है।


39. 
भारत देश के पूर्व प्रधनमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह तनख्वाह के रूप में सिर्फ एक रुपया लेते थे।



Read More : Google से जुड़ीं रोचक बातें



40. दुनिया का पहला विश्वविद्यालय तक्षशिला भारत में खोला गया था लेकिन बँटवारे के बाद यह पाकिस्तान के हिस्से में चला गया।


41. Students की संख्या के हिसाब से विश्व का सबसे बड़ा स्कूल City Montessori School भारत के लखनऊ में स्थित है।


42. India में हर साल अमेरिका से दोगुने Engineers बनते हैं।


43. भारत के सर्वाधिक पवित्र नगरों में से एक वाराणसी विश्व का सबसे पुराना शहर है।


44. 1.9 मिलियन मील के हिस्से को आपस में जोड़ने वाली विश्व की सबसे बड़ी Road Network भारत में स्थित है।


45. विश्व में सबसे ज्यादा दुग्ध उत्पादन भारत में किया जाता है।


Read More : शराब से जुड़े 37 गजब रोचक तथ्य



46. चाय के उत्पादन और उपभोग में भारत प्रथम स्थान पर है।


47. दुनिया में सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग भी India में ही पाए जाते हैं।


48. इसी कारण पिज़्ज़ा हट को भी भारत में आकर अपना पहला शाकाहारी Restaurant खोलना खोलना पड़ा था। और तो और KFC को भी भारत के लिये “शाकाहारी” भोजन को अपने Menu में शामिल करना पड़ा था।


49. सोने को भारत की संस्‍कृति का बहुत अहम भाग माना जाता है और यही वजह है कि संसार में सबसे जयदा सोना भारत में ही खरीदा जाता है। 


50. दुनिया में सबसे बड़ा फिल्म निर्माता भारत ही है।


51. प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत भी सर्वपर्थम भारत में हुयी थी।


52. दुनिया को योग का तोहफा भी भारत ने ही दिया था।



Read More : Blood से जुड़े 10 रोचक तथ्य



53. 
भारत की कर्मनासा नामक नदी को सबसे शापित नदी भी कहा जाता है क्योंकि उसके पानी को सिर्फ छूने मात्र से ही आपका विनाश तक हो सकता है। इस नदी के बारे में लोग यहाँ तक कहते हैं कि काले सांप के काटे आदमी को एक बार को बचाया जा सकता है, यहाँ तक कि जहर पीने वाले की मौत भी रुक सकती है लेकिन एक बार जिस पौधे को कर्मनासा का पानी छू ले, वह फिर कभी हरा नहीं हो सकता।

54. संसार का सबसे बड़ा परिवार भारत में ही स्थित है। घर के मुखिया "जिओना चाना" अपनी 39 पत्नियों, 94 बच्चों, 14 बहुओं और 33 पोते-पोतियों को मिलाकर ये कुल 181 लोगों का यह परिवार मिजोरम के बख्तवांग गाँव में चार मंजिला एक इमारत के करीबन सौ कमरों में आपस में मिलजुल कर रहता है। 67 साल के जिओना कहते हैं कि अभी भी उनकी इच्छा कुछ और शादियाँ करने की है।


55. भारत के शनि शिंगणापुर नामक गाँव में एक भी घर में दरवाजा नहीं है कहीं भी कुंडी या फिर कड़ी लगाके ताला नहीं लगाया जाता। इतना ही नहीं, यहाँ के लोग अपने घरों में आलमारी, सूटकेस वगैरह भी नहीं रखते। यहाँ तक कि शनि शिंगणापुर में कोई Police Station भी नहीं है। बावजूद इन सबके आजतक इस गाँव में कभी भी चोरी नहीं हुयी है। यहाँ के लोगों का ऐसा मानना है कि यदि कोई शनि शिंगनापुर गाँव में चोरी करने की कोशिश भी करता है तो शनि भगवान् उसे बहुत बड़ी सजा देते हैं।


56. भारत के लिए India शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम Greek भाषा में किया गया था।


57. भारत का प्रथम मानचित्र एनविले ने सन 1752 में बनाया था।


58. भारत में सर्वप्रथम पेट्रोलियम की खोज सन् 1860 में असम में हुई थी।



59. 

तो ये थे भारत के बारे में कुछ मजेदार रोचक तथ्य (Amazing Facts of India In Hindi). I hope कि आपको भारत से जुडी ये रोचक बातें जरूर पसंद आयी होंगी।


यदि आप भी कुछ ऐसे ही Interesting Facts About India In Hindi की जानकारी रखते हैं जो कि हम ऊपर नहीं बता पाए तो आप Comment के माध्यम से वह Interesting fact जरूर बतायें। जिससे कि हम उसे भी इस India के Amazing facts की List में जोड़ सकें।




अब है आपकी बारी :-

भई लीजिये अब मैंने तो अपना काम कर दिया है अब अगर बदले में आप भी कुछ करना चाहो तो Please हमारे इस Article को  facebook, Twitter, Google+ पर अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करें जिससे कि वो भी इन भारत के बारे में रोचक तथ्यों के बारे में जान सकें।

Receive AchchiDuniya's new articles by email.


Blog Post By Email

अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आज ही हमारे Blog को Subscribe करें और हमारे इस ब्लॉग की हर एक नयी पोस्ट की सुचना अपनी ईमेल पर पाये। यह बिलकुल फ्री है।

Apni email id dal kar subscribe par click karne ke baad aapko ek email aayega usme ek link hogi, uspar click Karke confirm jarur kare.

Enter your email address to subscribe to Achchi Duniya's blog and receive their new articles by email.




Enter your email address:

3 टिप्‍पणियां: