गुरुवार, 6 अक्तूबर 2016

भारतीय मुद्रा (रुपया ₹) से जुड़े 31 ग़ज़ब रोचक तथ्य

Amazing Facts about Indian Currency in Hindi – भारतीय रुपयें के बारे में रोचक तथ्य


रुपया, रुपया, रुपया! … आजकल सभी का यही हाल हैं। जिसे देखो उसे रुपयों की पड़ी है। Market में आप की कीमत तब तक है जब तक कि आप के पास पैसा है, एक बार आपके पास पैसे खत्म हुए फिर आपको कोई पूछेगा भी नहीं। चलो छोड़िये आज इस Article में हम आपको रुपये की शुरूआत से लेकर अब तक के बहुत से सवालों के जवाब देंगे। हम आज आपके साथ Indian Currency Facts, Hindi में share कर रहे हैं। यहाँ हमारी कोशिश यही होगी कि इस लेख में हम इस विषय (रुपये) पर के बारे में आपको ऐसे रोचक तथ्य बता सके जो बहुत ही ज्यादा Interesting और Amazing हों।




1. भारत में Currency का इतिहास 2500 साल पुराना हैं। इसकी शुरूआत 2500 साल पहले एक राजा के द्वारा की गई थी।

2. अगर आपके पास आधे से भी ज्यादा (51 फीसदी) कटा-फटा हुआ नोट है तो भी आप बैंक में जाकर उसे बदल सकते हैं।

3. सन् 1917 के समय में 1₹ रुपये की कीमत 13$ डाॅलर के बराबर हुआ करती थी। फिर जब 1947 में भारत आजाद हुआ, तब  1₹ = 1$ कर दिया गया और  फिर धीरे-धीरे भारत पर कर्ज बढ़ने लगा तो इंदिरा गांधी ने कर्ज चुकाने के लिए रूपये की कीमत गिराने का फैसला लिया उसके बाद आज तक रूपये की कीमत घटती आ रही है।

4. अगर अंग्रेजों का बस चलता तो आज भारत की Currency भी पाउंड ही होती, लेकिन उस समय रुपए की मजबूती के कारण ऐसा संभव नही हो पाया।

5. इस समय भारत में कुल 400 करोड़ रूपए के नकली नोट हैं।

6. सुरक्षा कारणों की वजह से आपको अपने नोट के सीरियल नंबर में I, J, O, X, Y, Z अक्षर नहीं मिलेंगे।

7. हर भारतीय नोट पर किसी न किसी चीज की फोटो जरूर छपी होती हैं जैसे कि 20 रुपए के नोट पर अंडमान आइलैंड की तस्वीर है। वहीं, 10 रुपए के नोट पर हाथी, गैंडा और शेर छपे हुए हैं, जबकि 100 रुपए के नोट पर पहाड़ और बादल की तस्वीर है। इसके अलावा 500 रुपए के नोट पर आजादी के आंदोलन से जुड़ी 11 मूर्तियों की तस्वीर छपी हैं।

8. हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा नोट पर अन्य 15 भाषाओं में भी रुपया लिखा हुआ होता है जो नोट के पिछे की तरफ होता हैभारतीय नोट पर उसकी कीमत कुल 15 भाषाओं में लिखी जाती हैं।

9. 1₹ में 100 पैसे होंगे, ये बात सन् 1957 में लागू की गई थी। पहले इसे 16 आने में बाँटा जाता था।

10. RBI, ने जनवरी 1938 में पहली बार 5₹ की पेपर Currency छापी थी। जिस पर किंग जार्ज-6 का चित्र था। इसी साल 10,000₹ का नोट भी छापा गया था लेकिन 1978 में इस नोट को पूरी तरह बंद कर दिया गया।

11. आजादी के बाद भी पाकिस्तान अपने देश में भारतीय मुद्रा का ही प्रयोग करता रहा जब तक कि उसने काम चलाने लायक नोट न छाप लिए।

12. भारतीय नोट किसी आम कागज के नही, बल्कि काॅटन के बने होते हैं। ये इतने मजबूत होते हैं कि आप नए नोट को उसके दोनों सिरों को पकड़कर उसे फाड़ नहीं सकते।

13. एक समय पर ₹5 के सिक्कों को बांग्लादेश स्मगल किया करता था, जिससे वहाँ रेज़र ब्लेड बनायी जाती थी 5 रूपए के एक सिक्के से 6 ब्लेड बनते थे। 1 ब्लेड की कीमत 2 रूपए होती थी तो ब्लेड बनाने वाले को इससे अच्छा फायदा हो जाता था। इसे देखते हुए भारत सरकार ने सिक्का बनाने वाला मेटल ही बदल दिया।

14. आजादी के बाद सिक्के तांबे के बनते थे। उसके बाद 1964 में एल्युमिनियम के और 1988 में स्टेनलेस स्टील के बनने शुरू हुए।

15. भारतीय नोट पर महात्मा गांधी की जो फोटो छपती हैं क्या आपको पता है कि वह कब और कहा खींची गयी थी? वह तब खीँची गई थी जब गांधीजी, तत्कालीन बर्मा और भारत में ब्रिटिश सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत फ्रेडरिक पेथिक लॉरेंस के साथ कोलकाता स्थित वायसराय हाउस में मुलाकात करने गए थे। यह फोटो 1996 में नोटों पर छपनी शुरू हुई थी। इससे पहले महात्मा गांधी की जगह अशोक स्तंभ छापा जाता था।

16. भारत के 500 और 1,000 रूपये के नोट नेपाल में नही चलते।

17. 500₹ का पहला नोट सन् 1987 में और 1,000₹ पहला नोट सन् 2000 में बनाया गया था।

18. भारत में 75, 100 और 1,000₹ के भी सिक्के बन चुके हैं।

19. एक रुपये का नोट वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी किया जाता है, जिस पर वित्त मंत्रालय के सचिव के हस्ताक्षर होते हैं और 2 से 1,000₹ तक के नोट RBI के द्वारा जारी किये जाते हैं।




20. एक बार भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए 0₹ के नोट 5thpillar नाम की गैर सरकारी संस्था द्वारा जारी किए गए थे।

21. 10₹ के सिक्कों को बनाने में 6.10₹ की लागत आती है।

22. नोटो पर सीरियल नंबर इसलिए डाला जाता है ताकि आरबीआई(RBI) को पता चलता रहे कि इस समय मार्केट में कितनी Currency है।

23.बीसवीं सदी के शुरुआती वर्षों में रुपया- अदन, ओमान, कुवैत, बहरीन, कतर, युगांडा, त्रुसियन राज्य, केन्या, शेशिलिस और मॉरीशस जैसे देशों की भी मुद्रा हुआ करता था इंडोनेशिया, मॉरीशस, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की भी करंसी रुपया ही है।

24. According to RBI, RBI के अनुसार, भारत हर साल 2,000 करोड़ करंसी नोट छापता हैं।

25. कम्प्यूटर पर ₹ टाइप करना चाहते हो तो इसके लिए ‘Ctrl+Shift+$’ के बटन को एक साथ दबावें।

26. ₹ के इस चिन्ह को 2010 में उदय कुमार ने बनाया था। इसके लिए इनको 2.5 लाख रूपयें का इनाम भी मिला था।

27. पहले सिक्कों की कमी के कारण RBI विदेश में भी सिक्कों के ढालने का काम करवाता था।

28. क्या RBI जितना मर्जी चाहे उतनी कीमत के नोट छाप सकती हैं ?

ऐसा नही है, कि RBI जितनी मर्जी चाहे उतनी कीमत के नोट छाप सकती है, RBI सिर्फ 10,000₹ तक के नोट ही छाप सकती है। अगर इससे ज्यादा कीमत के नोट छापने हैं तो उसको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 में बदलाव करना होगा।


29. जब हमारे पास मशीन हैं तो हम अनगणित नोट क्यों नही छाप सकते ?

यह सवाल हर किसी के मन में आता है, आपके मन में भी कभी न कभी जरूर आया होगा। हम कितने नोट छाप सकते हैं इसका निर्धारण मुद्रा स्फीति, जीडीपी ग्रोथ, बैंक नोट्स के रिप्लेसमेंट और रिजर्व बैंक के स्टॉक के आधार पर किया जाता है।


30. हर सिक्के पर सन् के नीचे एक खास निशान बना होता हैं आप उस निशान को देखकर पता लगा सकते हैं कि ये सिक्का कहाँ बना है
  • मुंबई – हीरा [◆]
  • नोएडा – डाॅट [.]
  • हैदराबाद – सितारा [★]
  • कोलकाता – कोई निशान नहीं. 

31. जानिए, एक नोट कितने रूपयें में छपता है।
  • 1₹ = 1.14₹
  • 10₹ = 0.66₹
  • 20₹ = 0.94₹
  • 50₹ = 1.63₹
  • 100₹ = 1.20₹
  • 500₹ = 2.45₹
  • 1,000₹ = 2.67₹

32. रूपया, डाॅलर के मुकाबले बेशक कमजोर हैं लेकिन फिर भी कुछ देश ऐसे हैं, जिनकी करंसी के आगे रूपया काफी बड़ा हैं आप कम पैसों में इन देशों में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं.
  • नेपाल (1₹ = 1.60 नेपाली रुपया)
  • आइसलैंड (1₹ = 1.94 क्रोन)
  • श्रीलंका (1₹ = 2.10 श्रीलंकाई रुपया)
  • हंगरी (1₹ = 4.27 फोरिंट)
  • कंबोडिया (1₹ = 62.34 रियाल)
  • पराग्‍वे (1₹ = 84.73 गुआरनी)
  • इंडोनेशिया (1₹ = 222.58 इंडोनेशियन रूपैया)
  • बेलारूस (1₹ = 267.97 बेलारूसी रुबल)
  • वियतनाम (1₹ = 340.39 वियतनामी डॉन्‍ग)
इन देशों की Currency के आगे रुपया इतना बड़ा है कि आप इन देशों में कम पैसों में भी बढ़िया तरीके से घूम कर आ सकते हो।
 


भारतीय मुद्रा प्रणाली का संशिप्त विवरण

OLD INDIAN CURRENCY SYSTEM
 

Phootie Cowrie to Cowrie
 

Cowrie to Damri
 

Damri to Dhela
 

Dhela to Pie
 

Pie to to Paisa
 

Paisa to Rupya
 

256 Damri = 192 Pie = 128 Dhela = 64 Paisa (old) = 16 Anna = 1 Rupya


ये भी पढें :-

बस चंद सैकेंड और दुश्मन तबाह, ये है भारत की ताकत



Note :- हमारे इस Article में दी गयी सभी जानकारियाँ विभिन्न जगहों व स्रोतों से जुटाई गयी हैं इसलिए इसमें कहीं थोड़ी बहुत त्रुटियाँ (Mistakes) भी हो सकती है अगर आपको कहीं कोई गलती नजर आये तो Plz हमें Comment के माध्यम से इस बारे में जरूर अवगत कराइयेगा जिससे हम अपनी गलती सुधार सकें।


अगर आपको हमारा यह Article पसंद आया हो तो plz इसे Facebook और Twitter के जरिये अपने Friends के साथ जरूर Share कीजिये जिससे वो भी इस Article का फायदा उठा सकें और Plz नीचे Comment करके हमें यह जरूर बताइयेगा कि आपको हमारा यह Article कैसा लगा।
 

Tags :  indian rupee history, histry of indian rupee, indian currency details,Rupee Conversion ,Rupee Currency ,Rupee Converter,Rupee Coin,Rupee Colors,Rupee Currency Symbol,Rupee Crore,Rupee Chart,Rupee Candy Mold,Rupee Calculato,Rupees To Usd,Rupee,Rupee To Dollar,Rupee Dollar Exchange Rate,Rupee Symbol,Rupee Vs Dollar,Rupee Exchange Rate,Rupees Zelda,Rupee To Dollar Conversion,Rupee To Us Dollar.

Receive AchchiDuniya's new articles by email.

Blog Post By Email

अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आज ही हमारे Blog को Subscribe करें और हमारे इस ब्लॉग की हर एक नयी पोस्ट की सुचना अपनी ईमेल पर पाये। यह बिलकुल फ्री है।

Apni email id dal kar subscribe par click karne ke baad aapko ek email aayega usme ek link hogi, uspar click Karke confirm jarur kare.

Enter your email address to subscribe to Achchi Duniya's blog and receive their new articles by email.




Enter your email address:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें